Patna

SH 74 मार्ग में बस और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर,बाल-बाल बचे वाहन सवार

पटना।पूर्वी चंपारण /केसरिया. एसएच-74 पर बिजधरी थाना के समीप मंगलवार को एक बस और स्कॉर्पियो के बीच हुई जोरदार टक्कर में बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हालांकि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी के अनुसार, दिलावरपुर निवासी गणेश भगत अपनी स्कॉर्पियो से बिजधरी कोइरी टोला स्थित अपने संबंधी के यहां से लौट रहे थे। इसी दौरान पटना की ओर से आ रही एक यात्री बस से उनकी स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए.

 

दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटाया गया, जिससे कुछ देर के लिए बाधित यातायात फिर सामान्य हो सका.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार और सड़क पर वाहन नियंत्रण बिगड़ने के कारण हुआ. संयोग अच्छा रहा कि दुर्घटना में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई.

 

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!