Patna

मुहर्रम जुलूस में भरत भूषण की तस्वीर वाला सिफल लेकर निकले लोग

पटना.मधुबनी जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को मुहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे और धार्मिक आस्था के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया. ताजिया जुलूस, पारंपरिक सिफल और लाठी खेल ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे. प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी पूरे समय हालात पर नजर बनाए रहे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

शहर के कोतवाली चौक, भौआरा, बड़ी बाजार, संतुनगर और सिंघानिया चौक समेत कई स्थानों पर पारंपरिक सिफल और लाठी खेल का प्रदर्शन किया गया. कलाकारों ने अपने हैरतअंगेज करतब दिखाए, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे जुटे रहे.

 

महिलाओं और युवाओं की रही बड़ी भागीदारी

मुहर्रम जुलूस में महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. ढोल-ताशों और पारंपरिक धुनों के बीच निकले जुलूस ने पूरे शहर में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल बना दिया. विभिन्न चौक-चौराहों पर लोगों ने जुलूस का स्वागत भी किया.

 

इस बार कोतवाली चौक पर प्रदर्शित सिफल सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रहा. सिफल की सजावट और प्रस्तुति लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही. इस सिफल में रोहतास जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत कुमार से जुड़ी घटना को दर्शाया गया था. सिफल के दोनों ओर भरत कुमार की तस्वीर लगाई गई थी, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

 

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

मुहर्रम को लेकर जिलेभर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई थी. वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार विभिन्न इलाकों का दौरा कर स्थिति पर नजर बनाए हुए थे. प्रमुख स्थानों की निगरानी सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी की गई.प्रशासन की सतर्कता, लोगों के सहयोग और आपसी सौहार्द के कारण पूरे जिले में मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!