Vaishali

चलती ऑटो में महिला से सोने का हार छीना:बिदुपुर में तीसरी बार हुई वारदात

वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम करीब चार बजे एक चलती ऑटो में सवार महिला से बाइक सवार बदमाशों ने सोने का हार छीन लिया। मधूरापुर स्थित वैशाली सेंट्रल पब्लिक स्कूल के पास हुई यह घटना इस इलाके में गहने छीनने की तीसरी वारदात है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पीड़िता रूबी देवी महनार के अलीपुर गांव की निवासी हैं। वह बिदुपुर में एक शादी समारोह से अपने घर लौट रही थीं और उन्होंने घर जाने के लिए एक सीएनजी ऑटो बुक किया था।रूबी देवी के अनुसार, रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उनके गले से सोने का ढोलना (हार) झपट लिया। बदमाश वैशाली सेंट्रल पब्लिक स्कूल चौराहे से दक्षिणी दिशा में फरार हो गए।

 

पीड़िता ने बताया कि बदमाशों ने मास्क पहन रखे थे। गहना छीनने के बाद एक बदमाश कुछ दूर तक पैदल भागा और फिर एक बाइक पर सवार होकर अपने साथी के साथ फरार हो गया। घटना के बाद महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए।घटना की सूचना तत्काल डायल 112 और बिदुपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!