स्कूटी से ड्यूटी पर जाते समय अज्ञात गाड़ी की टक्कर से शिक्षक की मौत
हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर नगर थाना क्षेत्र के गरदनिया चौक के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षक चंद्रशेखर कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वह पटना जिले के आनंद नारायण के 53 वर्षीय पुत्र थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।
जानकारी के अनुसार, चंद्रशेखर कुमार पटना स्थित अपने घर से स्कूटी पर सवार होकर ड्यूटी के लिए निकले थे। वह हिलालपुर स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में कार्यरत थे। गरदनिया चौक के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए।
जांच पड़ताल के बाद मृतक के परिजनों को सूचित किया
स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद मृतक के परिजनों को सूचित किया। परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए।चंद्रशेखर कुमार अपने दो भाइयों में सबसे बड़े थे और उनके दो पुत्र हैं। उनकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
