Weather Update

मौसम अपडेट:बिहार के 33 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट

पटना.बिहार में भीषण गर्मी के बीच आज 33 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में ऑरेंज तो 18 में यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

भीषण गर्मी के बीच बारिश होने से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक कमी आ सकती है, लेकिन उमस बरकरार रहेगी।बीते कुछ दिनों से राज्य के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री के पार रह रहा है। 24 घंटे में कैमूर (भभुआ) 42.7, डेहरी 41.2 और छपरा 40.6 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म जिलों में शामिल रहे।

 

 

 

गर्मी के बाद अचानक बारिश क्यों

 

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में मौसम बदलने की मुख्य वजह बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी और पश्चिमी विक्षोभ का असर है।तेज गर्मी के कारण वातावरण में अस्थिरता बढ़ गई है, जिससे बादल तेजी से बन रहे हैं। यही कारण है कि दिन में गर्मी और शाम होते-होते तेज आंधी और बारिश का मौसम बन रहा है।

 

मौसम विभाग ने लोगों को क्या सलाह दी

 

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। आंधी और बिजली गिरने के समय खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के पास खड़े नहीं होने को कहा गया है।किसानों को भी खेतों में काम करने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बारिश और तेज हवा के दौरान घरों में सुरक्षित रहने को कहा गया है।

 

पटना में आज बारिश होने की संभावना

 

राजधानी में आज मौसम बदला रहेगा। दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। साथ ही 50kmph की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

 

 

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक बिहार में ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। कई जिलों में बीच-बीच में बारिश, तेज हवा और मेघ गर्जन की संभावना बनी रहेगी।इसके कारण अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की कमी आ सकती है। हालांकि मौसम साफ होने के बाद एक बार फिर गर्मी बढ़ने के संकेत भी दिए गए हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!