मौसम अपडेट:बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:ओले गिरने की भी चेतावनी
पटना।बिहार में गर्मी और उमस के बीच बारिश का सिलसिला जारी है। कई जिलों में आंधी चली, जिसके बाद तेज बारिश हुई। आज भी राज्य के सभी 38 जिलों में बारिश, आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग ने 19 जिलों के लिए ऑरेंज और 19 के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग की माने तो आज कई जिलों में 60KM/H की स्पीड से हवा चल सकती है।बदलते मौसम के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। बिहार में फिलहाल अधिकांश जिलों का तापमान 34 से 38 डिग्री के बीच बना हुआ है।
बीते 24 घंटे में मोतिहारी, बेतिया और बेगूसराय में रविवार को तेज बारिश हुई। सीवान, गोपालगंज में भी हल्की बारिश हुई। वहीं, पटना, बक्सर, छपरा समेत कई जिलों में बादल छाए रहे।फिलहाल 6 मई तक मौसम सुहावना रहेगा। हल्की धूप, बादल और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जिसके बाद धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगेगी।
IMD की चेतावनी- ओला गिरने की आशंका
भारत मौसम विभाग (IMD) ने अपने ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि 4 मई को बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की आशंका है।ऐसे में किसानों और आम लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। तेज आंधी और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों में रहने से बचने की हिदायत दी गई है।
पहला कारण: बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी वाली हवाएं बिहार की ओर आ रही हैं, जिससे वातावरण में नमी बढ़ गई है।
दूसरा कारण: पश्चिमी विक्षोभ का असर, जिससे मौसम में अस्थिरता बनी हुई है और आंधी-बारिश की स्थिति बन रही है।
तीसरा कारण: स्थानीय स्तर पर तापमान और नमी के टकराव से बादल तेजी से बन रहे हैं, जिससे गरज-चमक और तेज हवाओं की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
