Muzaffarpur

प्रेमिका से शादी करने के लिए पत्नी-दो बच्चों की हत्या की’ प्रेमिका संग गिरफ्तार पति का कबूलनामा

मुजफ्फरपुर मैंने अपने बचपन के प्यार के लिए अपनी पत्नी और 2 बच्चों का मर्डर किया है। पूरे परिवार को खत्म करने के बाद प्रेमिका से शादी करने का प्लान था। हमने मिल कर दोनों परिवार को खत्म करने का प्लान बनाया। हत्या के बाद पट्टीदार को फंसाने की भी कोशिश की।”

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

ये कबूलनामा ट्रिपल मर्डर के आरोपी संतोष का है।

 

दरअसल, मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में 5 दिन पहले ट्रिपल मर्डर हुआ। पत्नी की मौत पर छाती पीट-पीटकर रोने वाला पति ही उसका कातिल निकला। बचपन के प्यार को पाने के लिए उसने अपनी ही पत्नी और दो मासूम बच्चों की जान ले ली। पुलिस ने पति और उसकी प्रेमिका को अरेस्ट कर लिया है।

 

पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि 12 साल से उसके ही गांव की एक महिला से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते थे। दोनों ने तय किया कि अब साथ रहने के लिए वह अपने परिवार को खत्म कर देंगे।प्रेमिका करीना (जिसके तीन बच्चे हैं) उसने भी उकसाया कि वह भी अपने परिवार को खत्म कर देगी। इसके बाद पति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी।

लाश

घटना 28 अप्रैल की है। कांटी थाना क्षेत्र के मधुबन जगदीश गांव में एक ही कमरे के अंदर बेड पर महिला और उसके दो बच्चों का शव मिला था। मृतकों की पहचान रीता देवी (30), बेटी वैष्णवी (2) और 4 महीने के मासूम कन्हैया के रूप में हुई।

 

रोते-बिलखते पति ने दी थी पुलिस को सूचना

 

घटना के बाद पति संतोष साह ने ही पुलिस को सूचना दी। वह जोर-जोर से रो रहा था और खुद को बेगुनाह बताते हुए हत्या का आरोप अपने पट्‌टीदारों पर लगा रहा था। उसने कहानी बनाई कि जमीन विवाद में पहले उसे पीटा गया था और पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी गई थी।संतोष साह ने अपने ही पट्‌टीदारों समेत कुल 8 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने भी शुरुआत में जमीन विवाद के एंगल से जांच शुरू की।

 

जांच में बदली कहानी, पति पर गया शक

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम का गठन किया गया। सीडीपीओ-1 सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में जांच शुरू हुई और इसकी मॉनिटरिंग खुद ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर कर रहे थे। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, जमीन विवाद की कहानी कमजोर पड़ने लगी और शक की सुई धीरे-धीरे पति संतोष शाह पर आकर टिक गई।पुलिस को जांच के दौरान मोबाइल कॉल डिटेल्स और सबूत मिले, जिससे साफ हुआ कि संतोष शाह उर्फ मिठाई लाल घटना से पहले लगातार एक महिला से संपर्क में था। यहीं से पूरे केस का रुख बदल गया।

 

प्रेमिका के साथ मिलकर रची थी साजिश

 

पुलिस ने संतोष साह और उसकी प्रेमिका करीना कुमारी को हिरासत में लिया। पूछताछ में संतोष शाह टूट गया और उसने पूरा सच उगल दिया। उसने बताया कि उसका करीना कुमारी से करीब 12 साल पुराना प्रेम संबंध था, जो शादी के बाद भी जारी था।संतोष की शादी 2019 में हुई थी और उसके चार बच्चे थे। घटना में शाामिल करीना की भी शादी हो चुकी है। उसके भी तीन बच्चे हैं। दोनों ने साथ मिल कर अपने-अपने परिवार को खत्म करने का प्लान बनाया था। इसके बाद दोनों एक दूसरे से शादी करने वाले थे।

 

पत्नी-बच्चों को रास्ते से हटाने का बनाया प्लान

 

संतोष साह ने बताया कि मैं अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था। इसके लिए पत्नी और बच्चों को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 27 अप्रैल की रात पूरी प्लानिंग की और लंबे समय तक करीना से बात की। करीना ने भी मुझे उकसाया और कहा कि दोनों अपने-अपने परिवार को खत्म कर साथ रहेंगे।संतोश साह ने आगे बताया कि 27 और 28 अप्रैल की मध्यरात्रि मैंने वारदात को अंजाम दिया। पहले पत्नी और बेटी का रस्सी से गला घोंटकर हत्या की। फिर 4 महीने के मासूम कन्हैया का मुंह दबाकर मार डाला। इसके बाद मैं आराम से सो गया और सुबह नाटक शुरू किया।

 

सुबह होते ही मैंने शोर मचाया, पड़ोसियों को बुलाया और छाती पीट-पीटकर रोने लगा। मैंने पूरे मामले को जमीन विवाद से जोड़ते हुए अपने पाटीदारों को फंसाने की कोशिश कीमैंने पुलिस को बताया कि मैं कैटरिंग के काम से बारात में गया था और सुबह लौटने पर मैंने तीनों का शव देखा। लेकिन पुलिस की जांच में यह कहानी भी पूरी तरह झूठी साबित हो गई। संतोष ने बताया कि उसने हत्या से पहले नशा भी किया था।

 

बचपन के प्यार के लिए उजाड़ दिया अपना ही घर

 

तकनीकी और मानवीय पूछताछ के आधार पर पुलिस ने संतोष शाह को गिरफ्तार किया। सख्ती से पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। करीना कुमारी को भी इस साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि यह पूरी घटना अवैध संबंध और पूर्व नियोजित साजिश का परिणाम है। संतोष शाह ने अपने बचपन के प्यार को पाने के लिए 7 साल पुराने वैवाहिक संबंध और अपने ही मासूम बच्चों की जिंदगी खत्म कर दी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!