हथियार लहराते युवकों का वीडियो वायरल:रील बना सोशल मीडिया पर किया अपलोड
पटना.कटिहार में सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने की होड़ अब खतरनाक रूप लेती दिख रही है। मनसाही प्रखंड के कौवा बारी इलाके से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो युवक खुलेआम हथियार लहराते हुए रील बनाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वायरल वीडियो में दो युवक हाथ में पिस्टल और लोहे की रॉड लेकर कैमरे के सामने दबंगई का प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। उन्हें बिना किसी भय के सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध होने के उद्देश्य से यह रील बना रहे थे।
हाल के दिनों में युवाओं के बीच ऐसी प्रवृत्ति बढ़ी
पहचान के आधार पर युवकों की शिनाख्त मो. तजमुल (23), पिता मो. सकील, और मो. कलाम (21), पिता मो. नकीर, निवासी ग्राम छोटी बथना (वार्ड संख्या 8), थाना मनसाही, जिला कटिहार के रूप में की गई है.स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं पहले कम होती थीं, लेकिन हाल के दिनों में युवाओं के बीच ऐसी प्रवृत्ति बढ़ी है। सार्वजनिक स्थान पर हथियारों का प्रदर्शन न केवल अवैध है, बल्कि इससे आमजन में भय और असुरक्षा का माहौल भी उत्पन्न होता है।
संबंधित युवकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी
कटिहार के मनसाही थाना क्षेत्र के छोटी बथनाहा में सोशल मीडिया पर पर बंदूक के साथ के साथ फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसे संज्ञान में लिया ।कटिहार के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिजीत सिंह ने इस वायरल वीडियो और फोटो की पुष्टि करते हुए कहा कि कटिहार के मनसाही अपर थानाध्यक्ष को सूचना प्राप्त हुई कि छोटी बथना चौक में एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर पिस्टल गन लाईटर के साथ फोटो/वीडियो वायरल किया जा रहा है।
सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष द्वारा पुलिस बल के साथ छोटी बथना चौक में छापेमारी कि गई। छापेमारी के क्रम में एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम मो. तजमुल छोटी बथना बताया।तलाशी के क्रम में उनके पास से पिस्टल गन लाईटर बरामद किया गया तथा मनसाही थाना कांड सं0-101/26 में चोरी के आरोप में विधिवत गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मनसाही थाना में कई कांड भी दर्ज है इसलिए उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
