Dalsinghsarai

रालोमो के जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर तैयारी पूरी: प्रशांत पंकज

दलसिंहसराय। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सांगठनिक चुनाव को लेकर स्थानीय आर एल महतो बीएड कॉलेज परिसर में पार्टी के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत पंकज द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई.प्रेस वार्ता में उन्होंने आगामी जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि 27 मई को समस्तीपुर जिलाध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न कराया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है.लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत नामांकन, नाम वापसी, मतदान एवं मतगणना की सभी प्रक्रियाएं एक ही दिन संपन्न कराई जाएंगी. चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा पूरी प्रक्रिया मुसरीघरारी स्थित होटल मायरा इंटरनेशनल में आयोजित होगी.

 

 

 

प्रशांत पंकज ने कहा कि हमारे नेता उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से पूरे बिहार में चरणबद्ध तरीके से सांगठनिक चुनाव कराया जा रहा है.प्रदेश के विभिन्न जिलों में पंचायत अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्षों का निर्वाचन लोकतांत्रिक चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से सफलतापूर्वक कराया गया है.पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है.उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष का निर्वाचन संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगा तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को नेतृत्व के चयन में भागीदारी का अवसर मिलेगा। इससे संगठनात्मक ढांचा और अधिक मजबूत होगा तथा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी जमीनी स्तर पर और सक्रिय होकर कार्य करेगी.

 

 

प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा लगातार संगठन विस्तार एवं कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की दिशा में कार्य कर रही है.पार्टी में लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे कार्यकर्ताओं का विश्वास संगठन के प्रति और मजबूत हुआ है.इस अवसर पर रालोमो के जिला संयोजक निशांत कुमार कुशवाहा,नंद कुमार कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा,धनेश्वर महतो सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!