Samastipur

समस्तीपुर के दो बदमाशों को STF ने पकड़ा,पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 7KG सोना की डकैती मामले..

समस्तीपुर में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हाल ही में हुए एक बड़े सोना लूट कांड मामले में बिहार एसटीएफ (STF) व जिला पुलिस की टीम ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार एक बदमाश अमन को लेकर पुलिस की टीम उसके काशीपुर स्थित घर पर पहुंची, जहां तलाशी के दौरान सोना बरामद हुआ है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सोना बरामदगी के बाद पुलिस की टीम उसे अपने साथ पटना लेकर रवाना हो गई। अमन मुफस्सिल थाना क्षेत्र के किशनपुर बैकुंठ गांव का रहने वाला है। अमन के पिता विजेंद्र के अनुसार वह गांव में बालू सीमेंट की दुकान चलाता है। 14 मई को लूट हुई थी। उसे दिन उनका बेटा पूरे परिवार के साथ छपरा में शादी समारोह में था।यहां बता दें कि पिछले दिनों बंगाल के मुर्शिदाबाद के समशेरगंज थाना क्षेत्र में सेंको ज्वेलरी (Senco Jewellery) शोरूम में दिनदहाड़े हथियार के बल पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था। जहां बदमाशों ने 7 किलो सोने के गहने की लूट की थी। जिसके बाद बंगाल पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।

 

अमन के पिता के अनुसार रविवार शाम पुलिस उसे डोसियर सूची बनाने की बात कह कर अपने साथ ले गई थी। आज शाम में फोन कर काशीपुर आवास आने को कहा गया। उन्होंने कहा कि अभी चाबी नहीं है घर में कोई नहीं है। ताला तोड़ दीजिए। जिसके बाद पुलिस अंदर गई थी।

 

बताया जा रहा है कि इस लूट कांड का मास्टर माइंड हाजीपुर में बंद रोहित सिंह है। जो सोना लूटकांड में ही जेल में लंबे समय से बंद है। जेल से ही गिरोह का संचालन कर रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!