Patna

तीन लोगों पर हमला कर भागा तेंदुआ,हुआ रेस्क्यू

पटना.बगहा।पिपरासी.स्थानीय प्रखंड क्षेत्र से गुरुवार को तीन लोगों को हमला कर भंगा तेंदुआ सीमावर्ती यूपी के पुरनहा मिश्र टोला के समीप सरेह में रेस्क्यू किया गया. इससे पूर्व गुरुवार की रात पिपरासी के अलग अलग स्थानों पर दो महिलाओं के साथ एक पुरुष पर हमला कर घायल कर दिया था. इसमें एक महिला रुबीना खातून का ईलाज बेतिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. स्वजनों के अनुसार अभी भी उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

वहीं तेंदुए के हमले की सूचना मिलने के उपरांत रेंजर श्रीमान मालाकार के निर्देश पर प्रभारी वनपाल अंजू कुमारी के नेतृत्व में वन कर्मियों की टीम रात में ही घटना स्थल पर पिंजड़ा और जाल के साथ पहुंच गई थी. शुक्रवार को टीम ने पिंजड़ा को पिपरासी के मनिया छापर में पिंजड़ा लगाया है.वहीं गुरुवार की रात ही तेंदुआ यूपी सीमा कर गया और जटहा बाजार थानाक्षेत्र के धूमनगर गांव में एक महिला सहित तीन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया था.स्थानीय लोगों ने बताया कि रात करीब 10 बजे धूमनगर गांव निवासी उमेश गिरी दरवाजे पर बैठे थे. उसी समय तेंदुआ ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया. उनकी स्थिति नाजुक देखते हुए उनका ईलाज मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में चल रहा है.

यूपी सीमा में तेंदुए के हमले की सूचना मिलते ही यूपी के वन विभाग की टीम के साथ स्थानीय पुलिस भी रेस्क्यू के लिए सक्रिय हो गई. वहीं शुक्रवार को तेंदुए के हमले से रजनी देवी, ललित सिंह, मनोज सिंह व अशोक कुमार को घायल कर दिया. उसके उपरांत तेंदुआ को मिश्र टोला के एक घर में देखा गया. उसके बाद दोनों राज्यों के वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू की कोशिश की. लेकिन तेंदुआ इन लोगों को छकाते हुए सरेह के तरफ फरार हो गया.

 

 

 

उसके उपरांत वह अलग अलग स्थानों पर कुल नव लोगों को घायल कर दिया. वही तेंदुए द्वारा लगातार लोगों पर लिए जा रहे हमले से लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया. लोगों में बढ़ते आक्रोश और तेंदुए द्वारा लगातार हमले से वन कर्मियों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा. उसके उपरांत वन विभाग की टीम ने गोरखपुर से तेंदुए के रेस्क्यू के लिए विशेषज्ञ टीम बुलाई गई. गोरखपुर से आए विशेषज्ञ टीम ने ट्रेंकुलाइजर गन से सूट कर तेंदुए को बेहोश कर पिंजड़ा में डाल अपने कब्जे में ले लिया.

 

 

 

कुशीनगर के डिप्टी रेंजर अमित तिवारी ने बताया कि गोरखपुर से बुलाए विशेषज्ञों की टीम द्वारा तेंदुए का सफल रेस्क्यू कर लिया गया है.वहीं घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.जहां पर उनकी स्थिति सामान्य है.वहीं तेंदुए के रेस्क्यू की खबर मिलते ही यूपी बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली. लेकिन लोगों के मन में अभी भी दहशत है कि तेंदुआ एक ही था कि और भी है. लोगों ने वन विभाग से इस क्षेत्र में लगातार गश्त करने की मांग की. वहीं घायलों के उचित इलाज और मुआवजे की मांग की.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!