Patna

सूखे नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार,महिला गिरफ्तार

पटना.मोतिहारी पुलिस ने सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी कार्रवाई करते हुए महुआवा थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पुलिस ने एक गुमटी से छापेमारी कर 420 ग्राम गांजा, 50 पीस गोगो और गांजा पैकिंग में इस्तेमाल होने वाले 200 प्लास्टिक पीस बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

 

बताया जा रहा है कि इलाके में सूखे नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस गिरफ्तार महिला से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।इस कार्रवाई से नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।