Samastipur

समस्तीपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचला, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर,BREAKING :विभूतिपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बेलसंडीडीह मुसहरी के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने एक महिला को ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

*कैसे हुआ हादसा:*
जानकारी के अनुसार, मृतका 30 वर्षीय उषा देवी बेलसंडीडीह गांव निवासी छोटू सहनी की पत्नी थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उषा देवी सड़क पार कर रही थीं, तभी बेलसंडीडीह मुसहरी के नजदीक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उषा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया।

ग्रामीणों का हंगामा:
घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने मुआवजे और आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी। जाम के कारण विभूतिपुर-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित है.

पुलिस ने संभाला मोर्चा:
सूचना मिलते ही विभूतिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाने में जुट गई.थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार ड्राइवर की तलाश जारी है। परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!