Patna

पुलिस की छापेमारी,आर्केस्ट्रा संचालक को 40 लड़कियां बेचा, 22 गिरफ्तार

पटना.रात के एक बजे अचानक कुचायकोट के बलिवन सागर, विंदवलिया और भठवां इलाके में चल रहे आर्केस्ट्रा संचालको के यहां पुलिस की छापेमारी हुई।छापेमारी के दौरान देश के पश्चिम बंगाल, असम, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और छत्तीसगढ की रहने वाली 40 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया। इसके साथ ही 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया।जो नकली शादी कर बच्चियों को लाकर आर्केस्ट्रा संचालको को बेच देते है। यह छापेमारी अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग) अमित जैन,पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी, कुचायकोट पुलिस, एसोसिएशन फॉर वालंटरी एक्शन नारायणी सेवा संस्थान और पटना स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय ने संयुक्त रूप से किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

ट्रैफिकिंग कर लाया जाता है ,10 से 17 साल की है लड़कियां

 

पुलिस ने बताया कि रेस्क्यू की गई लडकियों को काउंसलिंग के बाद सुरक्षित जगह भेज दिया गया है। उनकी उम्र के सत्यापन की प्रक्रिया और अन्य कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस ने बताया लड़कियों को देखने पर उम्र 10 से17 साल है। मिली जानकारी के अनुसार इन बच्चियों को झांसा देकर ट्रैफिकिंग के जरिए ऑर्केस्ट्रा के काम में लगाया था।एसोसिएशन फॉर वालंटरी एक्शन के वरिष्ठ निदेशक ने कहा इस अभियान ने इस बात को उजागर किया है कि कितने बडे पैमाने पर लडकियों की ट्रैफिकिंग कर उन्हें राज्य के विभिन्न हिस्सों में चल रहे ऑर्केस्ट्रा समुहों में धकेला जा रहा है।इन लड़कियों को बहला-फुसलाकर यौन शोषण और उत्पीडन के अंतहीन दलदल में धकेल दिया जाता है। हमें ट्रैफिकिंग के संगठित अपराध और ऑकेस्ट्रा समूहों की मिलीभगत के खिलाफ निर्णायक कार्रवार्ई करने की जरूरत है।

 

बॉयफ्रेंड बनकर ट्रैप किया फिर यहां छोड़ा: रेसक्यू की गई लड़कियों ने बताया, उन्हें उनके कथित प्रेमी ने बेच दिया या फिर पैसे, नाम और बेहतर जिंदगी का लालच देकर शोषण के दलदल में धकेल दिया। कुछ लड़कियों ने बताया कि उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि अगर वे ऑर्केस्ट्रा से जुडी रहेंगी तो उन्हें भोजपूरी फिल्मों में काम करने का मौका भी मिलेगा।

 

इनकी हुई गिरफ्तारी : गुरूसोदोजना ,पश्चिम बंगाल,मनोज सोनार उत्तर प्रदेश,सुमित गोरई पश्चिम बंगाल, विकास कमार सिंह गोपालगंज,ओनिर बाण सोम पश्चिम बंगाल,पिंदू साह गोपालगंज ,राहुल मंडल पपश्चिम बंगाल,सैफल्लाह रासखोर पश्चिम बंगाल,सुब्रतो साधक पश्चिम बंगाल, राजू पासवान पश्चिम बंगाल, जीत कमार सिंह गोपालगंज ,अनूप कमार कुशवाहा गोपालगंज, शंकर कुमार झारखंड, आलोक श्रीवास्तव यूपी रजक मंडल पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

 

इन आर्केस्ट्रा संचालकों के यहां की गई छापेमारी

 

1.जीत आर्केस्ट्रा से 6 नाबालिग

2.रंजना आर्केस्ट्रा से 5 नाबालिग

3. निभा आर्केस्ट्रा से 3 नाबालिग

4. सना आर्केस्ट्रा से 4 नाबालिग

5.सरगम इभेंट शो से 1 नाबालिग

6. दिल्ली इवेंट शॉ से 3 नाबालिग

7. मुस्कान आर्केस्ट्रा से 4 नाबालिग

8. स्टार म्यूजिकल से 3 नाबालिग

9. आशिष मुस्कान आर्केंस्ट्रा से 5

10. सपना आर्केस्ट्रा से 3 नाबालिग

11.नेहा आर्केस्ट्रा 4 नाबालिग

12. मनोज आर्केस्ट्रा से 3 नाबालिग।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!