बिहार के खिलाड़ियों ने पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बिखेरा जलवा:2 गोल्ड,1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज़ मेडल जीते
पटना.बिहार के पैरा एथलीट्स ने 8वीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज़ समेत कुल 4 मेडल अपने नाम किए।
शैलेश कुमार ने T42/63 कैटेगरी के तहत हाई जंप इवेंट में गोल्ड मेडल जीता, जबकि हिमांशु यादव ने F63 कैटेगरी के तहत शॉट पुट में गोल्ड मेडल जीता है। बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में 26 से 28 मई तक इसका आयोजन किया गया था।
अर्चना कुमारी ने जीता सिल्वर और ब्रॉन्ज़ मेडल
इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार और राज्य का नाम रोशन करने वाला रहा जो हम सब के लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है।
शैलेश और हिमांशु के अलावा अर्चना कुमारी ने शॉट पुट में सिल्वर मेडल और F54 कैटेगरी के तहत डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतकर बिहार को गौरवान्वित किया है।
शैलेश और हिमांशु पैरा एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई
शैलेश कुमार और हिमांशु यादव पैरा एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई कर गए हैं। पिछले साल शैलेश कुमार ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में पुरुषों की हाई जम्प टी63/42 श्रेणी में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था।उन्होंने इस चैंपियनशिप में अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में सुधार करते हुए 1.91 मीटर की छलांग लगाई और एक नया चैंपियनशिप रिकॉर्ड भी बनाया था। यह भारत के लिए इस टूर्नामेंट का पहला पदक है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
