Patna

पूर्व मंत्री आवास के बाहर मिली नाबालिग लड़की की लाश:डॉग स्क्वायड ने 1km किया सर्च

पटना में नाबालिग लड़की की लाश मिली है। लाश को देखने से अंदाजा लगाया जा रहा कि उसकी उम्र करीब 16 से 17 साल के बीच होगी। जहां शव पड़ा था उसके बगल की चहारदीवारी पूर्व मंत्री जमा खान के आवास की है।पुलिस के अनुसार लड़की के गले पर इंज्यूरी के निशान हैं। पुलिस को आशंका है कि लड़की की हत्या के बाद लाश को फेंका गया है। लड़की कौन है अभी क्लियर नहीं है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सुबह स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, तब उनकी लाश पर नजर पड़ी थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी।जांच के लिए डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची। डॉग स्क्वायड की टीम में लिली (खोजी कुत्ता) था। जिसने 1 किमी तक सर्च किया और फिर घटनास्थल पर वापस आ गया। मामला शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के ललित भवन के पीछे का है।

 

डॉग स्क्वायड की टीम जब मौके पर पहुंची तो खोजी कुता लिली ने सर्च अभियान शुरू किया। शुरुआत में लिली मेन रोड के आसपास भटकता रहा। सड़क किनारे उसने सर्च किया। इसी दौरान एक गली में खोजी कुत्ता चला गया।गली के दोनों ओर झाड़ियां थी। डॉग स्क्वायड की टीम को लगा कि इसी गली में कुछ न कुछ जरूर मिलेगा, पर कुत्ता जिस रास्ते से गली में गया था, उसी रास्ते से घटनास्थल के पास पहुंच गया। टीम ने दो बार सर्च किया।

 

जहां लड़की की डेड बॉडी पड़ी थी, वहां कचरा पड़ा हुआ था। वहां पर बहुत सारे सूखे फूल पड़े थे और गिफ्ट के रैपर भी पड़े हैं। नाबालिग लड़की का आधा चेहरा फूलों के नीचे दबा है। नाबालिग के कपड़े देखकर लग रहा कि वो किसी अच्छे घर से है।कपड़े पर कुछ दाग भी दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि उसे घसीटा गया है और फिर फेंक दिया गया हो।

 

 

हत्या कर शव फेंकने की आशंका

 

मौके पर पुलिस ने छाबीन की है। जिस जगह पर युवती की बॉडी मिली थी, उसे घेर दिया गया है। वहां पर किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है। जब पुलिस छानबीन कर रही थी तब स्थानीय लोगों के बीच यही चर्चा हो रही थी कि लाश को किसने फेंका, लड़की कौन है?गली में रहने वाले युवक पंकज ने बताया कि, ‘सुबह यहां पर भीड़ लगी थी तो मैं भी देखने आया। भीड़ के पास जाकर देखा तो एक लड़की की लाश पड़ी हुई थी।

 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

 

पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए IGIMS लेकर गई है। हालांकि, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। पास में लगे सीसीटीवी फुटेज से पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि लड़की किस दिशा से आई थी।पुलिस मृतका की पहचान करने की कोशिश में जुटी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

FSL टीम और डॉग स्क्वाड टीम कर रही जांच

 

सचिवालय एसडीपीओ-2 साकेत कुमार ने बताया कि, ‘फिलहाल FSL टीम और डॉग स्क्वाड टीम की मदद से साक्ष्य संकलन कर जांच कराई जा रही है। आगे जो कुछ भी निकाल कर सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई होगी।’फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!