Muzaffarpur

60 लाख में तय होती थी NEET की एक सीट: मुजफ्फरपुर के 3 बदमाश गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर.NEET परीक्षा में सॉल्वर बैठाकर पास कराने वाले संगठित गिरोह के बदमाश अरेस्ट हुए है। इस मामले में पहले गिरफ्तार सरगनाओं की निशानदेही पर पुलिस ने मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में छापेमारी कर चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस कांड में कुल 7 बदमाशों को पकड़कर जेल भेजा जा चुका है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पावापुरी में पकड़े गए थे सरगना

 

3 मई की रात पावापुरी थाना पुलिस ने गाड़ी चेकिंग के दौरान दो लग्जरी गाड़ियों (स्कॉर्पियो-N और ब्रेजा) से तीन सरगनाओं को गिरफ्तार किया था। इनमें मुख्य आरोपी विम्स मेडिकल कॉलेज का MBBS छात्र अवधेश कुमार है। उसके मोबाइल की जांच में कई अहम सुराग मिले, जिसके बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ।जांच में सामने आया कि गिरोह NEET परीक्षा पास कराने के लिए एक अभ्यर्थी से 50 से 60 लाख रुपए तक वसूलता था। इसमें से 1.5 से 2 लाख रुपए एडवांस के तौर पर पहले ही ले लिए जाते थे। इसके बाद परीक्षा केंद्र पर असली कैंडिडेट की जगह सॉल्वर बैठाने की तैयारी की जाती थी।

 

मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में छापेमारी

 

सरगनाओं की निशानदेही पर पुलिस ने औरंगाबाद, जमुई और मुजफ्फरपुर समेत अलग-अलग जिलों में छापेमारी कर चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये सभी परीक्षा में सॉल्वर बैठाने वाले थे, लेकिन मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के कारण योजना पूरी नहीं हो सकी।

 

डॉक्टर के बेटे सहित चार गिरफ्तार

 

पुलिस ने जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें सीतामढ़ी के साउथ गेट, सदर अस्पताल क्षेत्र निवासी डॉ. नरेश कुमार दास के बेटे हर्षराज के साथ मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के शेखपुर निवासी मनोज कुमार (पिता- सुरेंद्र प्रसाद यादव) शामिल है। इसके अलावा बोचहां निवासी गौरव कुमार (पिता- अभिषेक रंजन) और हथौरी थाना क्षेत्र के बलुआ निवासी सुभाष कुमार (पिता- कुशेश्वर साह) अरेस्ट हुआ है। चारों को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया है।पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि परीक्षा से पहले ही 1.5 से 2 लाख रुपए एडवांस सरगना को दिए जाते थे और पास कराने के लिए 50-60 लाख रुपए तक की डील फाइनल होती थी। इस गिरोह में उज्ज्वल राज उर्फ राजा बाबू, अवधेश कुमार और अमन कुमार सिंह मुख्य भूमिका में थे।

सभी को भेजा गया जेल, फरार की तलाश जारी

 

गिरफ्तार आरोपियों को 5 मई को कोर्ट में पेश कर जेल में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े और भी लोगों का खुलासा हो सकता है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!