Bhagalpur

28 दिन की बच्ची को छोड़ कर भागी मां:पति परेशान ,मारपीट करती थी पत्नी

भागलपुर में डॉ अशोक मोदी के बेटे पियूष मोदी की पत्नी अपनी 28 दिन के बच्चे को छोड़ कर चली गई। पति का कहना है कि बच्ची घर पर ही रो रही है,लेकिन मां ने उसकी थोड़ी सी भी परवाह नहीं की। वह घर छोड़ कर फरार हो गई। मामला मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर कोभी वाड़ी का है।पति का कहना है कि महिला पहले भी कई बार इस तरह की हरकत कर चुकी है। पति ने जान से मारने की कोशिश का आरोप भी लगाया है।वार्ड पार्षद के हस्तक्षेप के बाद महिला से बॉन्ड पेपर भरवा कर समझौता कर घर वापस बुलाया गया था

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पति का कहना है कि महिला ने घर वापस आने से मना कर दिया है और कहा है कि बच्चा तुम्हारा है तुम रखो। मैं बच्ची को नहीं रखूंगा। ना ही तुम्हारे साथ रहूगी। पियूष राज और उसके पिता अशोक मोदी का कहना है कि इस वक्त बच्ची को मां की जरूरत है

 

पति ने आगे बताया कि थाना से सहयोग के लिए विनती करने थे। लेकिन मदद नहीं मिला। पत्नी अक्सर उनके साथ मारपीट और झगड़ा करती थी। कई बार स्थिति इतनी बिगड़ जाती थी कि पत्नी उन पर हाथ उठा देती थी। वह नाखून से हमला करती थी और कई बार चाकू जैसी चीजें लेकर भी उन्हें डराने या मारने की कोशिश करती थी।

 

उनकी शादी को लगभग तीन साल हो चुके हैं और यह विवाद शादी के एक महीने बाद से ही शुरू हो गया था। एक बार मारपीट के बाद उनकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। बाद में उसने खुद ही समझौते की बात की और दोबारा साथ रहने की इच्छा जताई। पीयूष राज ने बताया कि उन्होंने शर्त रखी कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों, इसके लिए एक बॉन्ड पेपर भरवाया गया। यह बॉन्ड पेपर 1000 रुपये के स्टाम्प पर स्थानीय वार्ड पार्षद के यहां तैयार कराया गया था। इसके बावजूद पत्नी के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ और वह लगातार उनके साथ झगड़ा और मारपीट करती रही।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!