Muzaffarpur

2223 लीटर शराब का JCB से किया गया विनष्टीकरण

मुजफ्फरपुर।बोचहाँ प्रखंड परिसर मे गरहां थाना क्षेत्र के 7 कांडों मे जब्त देशी,बिदेशी शराब,बियर मजिस्ट्रेट,थानाध्यक्ष और मद्द निषेध पदाधिकारी की मौजूदगी मे जेसीबी से गढ्ढा गोद कर किया गया विनष्टीकरण

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

गरहां थाना मे विभिन्न कांडो मे जब्त शराब को बोचहाँ प्रखंड परिसर अन्तर्गत गुरुवार को जेसीबी से गढ्ढा खोदकर कर बिदेशी,देशी चुलाई शराब और बियर का विनष्टीकरण किया गया.जहाँ 5 कांडों मे गरहाँ थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से सभी शराब जब्त किया गया था.जिसकी कुल मात्रा 2223 लीटर 210 एमएल बताया गया है.जहाँ शराब विनष्टीकरण के दौरान मजिस्ट्रेट सह सीओ विश्वजीत कुमार,थाना के सब इंस्पेक्टर कुमारी निधि रानी और मद्द निषेध के पुलिस पदाधिकारी की मौजूद मे जेसीबी से नष्ट कराया गया।वही सुरक्षा को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई थी.इस दौरान थानाध्यक्ष सेन्टू कुमार ने बताया कि एक थाना कांड मे देशी चुलाई,तीन थाना कांड मे बिदेशी शराब और एक थाना कांड मे वियर को नष्ट किया गया है.

 

 

 

जिसमे गरहां थाना कांड संख्या 1422/25 मे जब्त 16 लीटर देशी चुलाई शराब,कांड 1583/25 मे 225 लीटर बिदेशी शराब,458/26 मे 16 लीटर 500 एमएल,536/26 मे 112 लीटर 320 एमएल और 576/26 मे 1860 लीटर बियर जब्त किया गया था.जहाँ जब्त बिदेशी,देशी चुलाई शराब और बियर का सैंपल लेकर जांच कराया गया.इसके बाद न्यायालय मे विनष्टीकरण का प्रस्ताव भेजा गया था.

 

 

 

जहां न्यायालय से आदेश मिलते ही जेसीबी से जब्त सभी 5 कांडों के जब्त शराब को नष्ट कराया गया है.जिसमे प्रखंड सह अंचल की ओर से प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट सीओ विश्वजीत कुमार और मद्द निषेध की ओर से प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.इस दौरान 5 कांडों मे जब्त शराब विनष्टीकरण होने के बाद इसका रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेजा गया है.मौके पर ग्रामीण पुलिस संतोष कुमार,हीरा कुमार आदि सहित अन्य पुलिस कर्मी ने सहयोग किया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!