विष्णु महायज्ञ का मूर्ति विसर्जन शांतिपूर्वक करवाने हेतु पुलिस छावनी में तब्दील
मोतिहारी .पचपकरी थाना क्षेत्र के भंडार गांव स्थित साहू रामजानकी मठ पर आयोजित महायज्ञ का मूर्ति विसर्जन शुक्रवार को शांति पूर्वक सम्पन हुआ . महायज्ञ के कलश यात्रा के दौरान दो पक्षो के बीच हुए विवाद के बाद महायज्ञ के मूर्ति विसर्जन जुलूस को लेकर डीएम सौरव जोरवाल एवं एसपी स्वर्ण प्रभात द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किये गए थे . यज्ञस्थल से भंडार चौक से देवापुर संगम घाट सहित कुल 52 स्थलों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं सैकड़ो सुरक्षा बल को प्रतिनियुक्त किया गया था . भंडार यज्ञ स्थल से लेकर पूरा भंडार गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था. शुक्रवार को प्रसासन एवं पुलिस बल के उपस्थिति ने महायज्ञ स्थल पर पूजा अर्चना के बाद मूर्ति विसर्जन को गाजे बाजे के साथ शांति पूर्वक मूर्ति विसर्जन जुलूस निकल भंडार , देवापुर होते बागमती नदी के संगम घाट देवापुर पहुंच बागमती नदी में मूर्ति का विसर्जन हुआ . मूर्ति विसर्जन के दौरान दोनों पक्षो के लोगो का शांतिपूर्वक मूर्ति विसर्जन में सहयोग किया
मूर्ति विसर्जन को सुरक्षा के पुख्ता थे इंतेजाम
भंडार में महायज्ञ के कलश यात्रा के दौरान हुए विवाद के बाद डीएम एसपी द्वारा भंडार गांव में सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किया गया था . पूरा भंडार गांव पुलिस छावनी में तब्दील था . सिकरहना एसडीओ विजय कुमार , डीएसपी उदय कुमार , पकड़ीदयाल डीएसपी कुमार चंदन लगातार मूर्ति विसर्जन जुलूस का निगरानी कर रहे थे . ओर प्रतिनियुक्त पुलिस बल को दिशा निर्देश दे रहे थे . साथ ही साइबर डीएसपी अभिनव परासर , पुलिस उपाधीक्षक कुमार ऋषव , मुख्यालय डीएसपी सुनील कुमार के साथ प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल शामिल थे
सिकरहना डीएसपी उदय कुमार ने बताया कि शान्तिपूर्वक महायज्ञ का हुआ मूर्ति विषर्जन
सिकरहना डीएसपी उदय कुमार ने बताया कि भंडार गांव में हो रहे महायज्ञ का मूर्ति विसर्जन शुक्रवार को शान्तिपूर्वक सम्पन हुआ . मूर्ति विसर्जन में दोनो पक्षो सभी लोगो को शांति वेवस्था बनाने में सहयोग रहा . जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किया गया था.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
