Patna

सीतामढ़ी में 422 किलोग्राम यूरिया खाद जब्त,चार तस्कर गिरफ्तार

सीतामढ़ी. इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) 51वीं बटालियन सोनबरसा बीओपी कैंप के जवानों ने शुक्रवार को पिलर संख्या 325 के पास कार्रवाई कर कुल 9 बैग में 422 किलोग्राम यूरिया खाद जब्त किया है. मौके से चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. पूछताछ के आधार पर गिरफ्तार तस्करों की पहचान नेपाल के सर्लाही जिला मंलगवा निवासी प्रमोद कुमार, उपेंद्र पंडित एवं करण साह के रूप में हुई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

वहीं, थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी संजीव कुमार को भी पकड़ा गया है. तस्करी में प्रयुक्त पांच साइकिल भी जब्त किया गया है. पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि यूरिया खाद सोनबरसा बाजार से खरीदकर नेपाल के मलंगवा बाजार ले जाया जा रहा था. एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्र में खाद, डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. जब्त यूरिया, साइकिल और गिरफ्तार आरोपितों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कृषि विभाग के हवाले कर दिया गया है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!