दलसिंहसराय:बैंक की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त कहकर व्यापारी से 1 लाख नगद उड़ाया
दलसिंहसराय,शहर में शातिर बदमाशों ने एक व्यापारी को झांसे में लेकर लाखों की चपत लगा दी.बदमाश ठगों ने ‘बैंक की गाड़ी दुर्घटना में फंस गई है’ कहकर व्यापारी से 1 लाख रुपये नगद, आधार-पैन कार्ड,वोटर आईडी और कपड़े-दवाइयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया.घटना के बाद पीड़ित सरायरंजन थाना क्षेत्र के धर्मपुर टोला खैतापुर वार्ड-06 निवासी स्व. मो. सलीमन के पुत्र मो.निसार ने दलसिंहसराय थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में बताया कि वह कोलकाता में लघु व्यवसाय करते हैं.19 मई की रात मिथिलांचल एक्सप्रेस से दलसिंहसराय स्टेशन पहुंचे.20 मई बुधवार की सुबह करीब 7:15 बजे स्टेशन से निकलकर टेंपू पकड़ने महावीर चौक जा रहे थे.स्टेशन रोड डाकघर के पास एक अज्ञात व्यक्ति मिला और पूछा “चाचा कहां जाओगे?” निसार ने बताया कि उन्हें खजुरी चौक जाना है.वह व्यक्ति बात करते हुए पैदल ही साथ चलने लगा।
इसी दौरान एक और व्यक्ति बाइक लेकर आया.पहले वाले ने कहा “मुझे भी खजुरी चौक जाना है,आप भी चलिए. झांसे में आकर निसार बाइक पर बैठ गए.थोड़ी दूर जाने पर सरदार गंज के पास पहुंचने पर बाइक चालक ने कहा “आगे बैंक की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है,पुलिस बहुत चेकिंग कर रही है.आप अपना पैसा मुझे दे दो,मैं अपने बैग में रख लेता हूं,नहीं तो समय लगेगा. निसार ने विश्वास कर 50,000 रुपये उसे दे दिए.पहले से ही बैग में पहले से 50,000 रुपये थे.कुल 1 लाख नगद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी ,पत्नी रेहाना बेगम के दस्तावेज, बच्चों के कपड़े और 1600 रुपये की दवा भी बैग में थी.चौक से ज्योहि आगे बढ़े कि ठग ने अपना बैग जान बुझ कर सड़क पर गिरा दिया और कहा चाचा मेरा बैग उठा कर लाओ.निसार बैग उठाने उतरे,इतने में दोनों बाइक लेकर तेजी से भाग गए. वह शोर मचाया लेकिन ठग हाथ नहीं आए.बाद में पता चला कि जो बैग ठग ने गिराया वह भी उनका नहीं था।
पीड़ित मो. निसार ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर बदमाश ठगों के खिलाफ कार्रवाई और रकम- दस्तावेज बरामदगी की मांग की है. वही आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने रास्ते के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई.पुलिस ने यात्रियों से अनजान लोगों पर भरोसा न करने की अपील की है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
