बुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन को किया गया अतिक्रमण मुक्त, मचा हरकंप
पटना.बैरगनिया. सरकार के निर्देशानुसार सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है.
इसी क्रम में शनिवार को प्रखंड के वृत्ति टोला-पचटकीराम गांव जाने वाली सड़क स्थित पुल चौक के समीप सरकारी जमीन पर अवैध रूप से निर्मित एक झोपड़ीनुमा दुकान को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर हटाया. सीओ रंजीत कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही. बताया गया कि स्व दीपलाल सहनी के पुत्र जितेंद्र सहनी द्वारा काफी दिनों से सरकारी भूमि का अतिक्रमण कर दुकान का निर्माण किया गया था.
प्रशासन ने उक्त अतिक्रमण को हटाकर भूमि को खाली करा लिया. अधिकारियों ने कहा कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा. कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे. वहीं, विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गिरी के नेतृत्व में पुलिस बल एवं एसएसबी के जवान तैनात रहे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
