समस्तीपुर:लोहे का पुल तोड़ते समय हादसा,नदी में गिरा मजदूर, मौत
समस्तीपुर शहर के बीचों-बीच से गुजरने वाली बूढी गंडक नदी के पुराना लोहा पुल तोड़ने के दौरान अवशेष के साथ एक मजदूर नदी में जा गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई।मृतक मजदूर मुजफ्फरपुर के बोचहा थाना क्षेत्र के बोचहा गांव निवासी नवल शाह है। हालांकि सहकर्मी और परिवार के लोग बिना पोस्टमार्टम कराये शव लेकर चले गए। इस घटना के कारण पुराना पुल तोड़ने का काम भी ठप हो गया।
पुराना लोहे पुल की जगह पर दूसरा नया पुल निर्माण होगा। इसको लेकर पुराना पुल को तोड़ने का काम इन चल रहा है। शनिवार को भी काम एजेंसी के मजदूर लोहा पुल की कटिंग कर उसे तोड़ने का काम कर रहे थे।
इस काम में बिना सेफ्टी बेल्ट लगाएं मजदूर कटिंग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक करीब 10 फीट लंबा लोहे का पुल का भाग नदी में जा गिरा, जिस कारण गटर के साथ मजदूर भी नीचे चला गया। इस घटना में उसे गंभीर रूप से चोटें आयी। वह नदी के पानी में डूब गया।
आसपास के लोगों ने नदी से निकाला बाहर
हल्ला होने पर आसपास के लोगों ने उसे नदी से बाहर निकाला और शहर के एक निजी अस्पताल में से भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई। मौत के बाद पहुंचे परिजन और काम एजेंसी से जुड़े लोग उसका शव लेकर अपने साथ चले गए। जिस कारण शव का पोस्टमार्टम भी नहीं हो पाया।
नगर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि पुल पर कटिंग के दौरान एक मजदूर गिर गया था। जिसकी मौत की सूचना मिल रही है। हालांकि जब तक पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। परिवार के लोग शव लेकर चले गए थे । परिवार के लोग अगर आवेदन देते है, तो इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
