समस्तीपुर:प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी की पिटाई:एक साथ कमरे में पकड़ा, पुलिस के हवाले किया
समस्तीपुर के हसनपुर थाना क्षेत्र में प्रेमिका के घर पहुंचे एक प्रेमी को उसके परिजनों ने पकड़ लिया। परिजनों ने युवक की जमकर पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।घायल युवक की पहचान 20 साल के प्रशांत कुमार के रूप में हुई है। प्रशांत ने बताया कि वह अपने गांव की एक युवती से पिछले छह महीने से प्यार करता था और वे छुप-छुप कर मिलते थे।
शुक्रवार रात युवती ने प्रशांत को अपने घर बुलाया था। रात करीब 10 बजे प्रशांत प्रेमिका के घर पहुंचा और दोनों मिलने लगे।
परिजनों ने लाठी-डंडों से पीटा
लगभग एक घंटे बाद रात 11 बजे के आसपास बिजली चली गई। गर्मी के कारण युवती के परिजन जाग गए। उन्हें बेटी के कमरे से युवक की आवाज सुनाई दी। जब वे कमरे में पहुंचे, तो युवक को देखकर आक्रोशित हो गए। परिजनों ने लाठी-डंडों से प्रशांत की जमकर पिटाई कर दी।इस पिटाई से युवक का सिर फट गया और उसकी बाईं आंख के पास चोट आई। इसके बाद परिजनों ने प्रशांत को हसनपुर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया।
हसनपुर पुलिस ने युवती के परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस युवती को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर ले गई है। आरोपी प्रशांत कुमार ने बताया कि वे युवती से प्यार करते हैं और एक-दूसरे के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
