मौसम अपडेट:पूरे बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट, 5 डिग्री गिरेगा पारा:50KM/h की रफ्तार से चलेगी हवा
पटना.बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने बिहार के 36 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। 14 जिलों के लिए ऑरेंज, जबकि 24 के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पटना समेत दक्षिण बिहार के कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं।विभाग की माने को बिहार में 30 अप्रैल तक आंधी-बारिश की स्थिति बन सकती है। इस दौरान 50KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2-3 दिनों में तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। 1 मई से बिहार में फिर से तापमान बढ़ने की संभावना है। कई जिलों में लू चल सकती है।पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे अधिक तापमान कैमूर में 41.4 और डेहरी में 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना में अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री रहा।
अररिया में सोमवार को तेज आंधी की वजह से कई घरों पर पेड़ गिर गया। घर की दीवार गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।समस्तीपुर में भी तेज आंधी के बाद एसपी आवास गुलमोहर का एक पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे यातायात प्रभावित हो गई।
नालंदा के बिहार शरीफ में तेज हवा के चलते ताड़ का एक पेड़ झुक गया। यहां ठंडी हवा से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम
बिहार के सीमावर्ती इलाकों में बारिश की वजह से तापमान की तपिश में थोड़ी कमी आई है। तेज धूप के बीच हल्की ठंडी हवा चलने से लोगों को कुछ राहत मिली है।अब तक बिहार के अलग-अलग जिलों में आंधी-बारिश और ठनका गिरने से 5 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, दो दिन पहले भीषण गर्मी की चपेट में आने से एक महिला की मौत हुई थी।
पटना में अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री रहा। जबकि दो दिन पहले तक यह 40 से ऊपर दर्ज किया जा रहा था। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2-3 दिनों में तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।
आगे कैसा रहेगा मौसम
आज बिहार के 36 जिलों में बारिश की संभावना है। इस दौरान 50Kmph की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। पटना में बादल छाए रह सकते हैं। ठंडी हवा से राहत मिलेगी।
राजधानी में आज बादल छाए रहने के साथ गरज-तड़क और हल्की बारिश की संभावना है। विभाग के अनुसार पटना में तेज हवा चल सकती है। तापमान सामान्य से कम रहने की उम्मीद है।
अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि उमस बनी रह सकती है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
उत्तर बिहार में अगले 48 घंटों तक किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और सुपौल में आंधी-बारिश और बिजली गिरने की आशंका बनी रहेगी। ये स्थिति 30 अप्रैल तक रहेगी।1 मई से बिहार में गर्मी बढ़ेगी। दक्षिण बिहार के कई जिलों में लू जैसे हालात बन सकते हैं।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
