Dalsinghsarai

उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गांव पहुंचे विजय चौधरी,केवटा में ग्रामीणों ने किया भव्य अभिनंदन

दलसिंहसराय,उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गांव पहुंचे विजय कुमार चौधरी का दलसिंहसराय प्रखंड के पुरानी ठाकुरवाड़ी केवटा में ग्रामीणों के द्वारा अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया.जिसकी अध्यक्षता प्रो.चन्द्र कांत चौधरी एंव संचालन उमाशंकर चौधरी ने किया.इस दौरान ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों द्वारा फूल माला व बुके देकर स्वागत किया गया.गांव में उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली आने पर बार ग्रामीणों द्वारा आतिशबाजी कर लोगो का मुँह मीठा करवाया.उपमुख्यमंत्री ने ठाकुरवाड़ी में पूजा पाठ कर क्षेत्र कि तरक्की के लिए प्रार्थना किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री बदलने के बाद भी बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार,नीतीश कुमार के विजन पर ही काम करती रहेगी.नितीश कुमार द्वारा जो भी काम किया गया है.उस काम को आगे बढ़ाया जायेगा.नितीश कुमार के सपनों को पूरा किया जाएगा.उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि कर्पूरी ठाकुर के बाद समस्तीपुर जिले से दूसरी बार किसी को डिप्टी सीएम बनने का अवसर मिला है.उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे समस्तीपुर सहित पूरे बिहार के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे.

 

 

वही अन्य वक्ताओं ने कहा कि हमारे गांव का बेटा उपमुख्यमंत्री बना है.ये गर्व की बात है.उम्मीद है अब क्षेत्र की सूरत बदलेगी.सरायरंजन के साथ साथ दलसिंहसराय का भी विकास होगा.इस दौरान मंत्री के निजी सचिव रजनीकांत चौधरी उर्फ़ बबलू,दीपक कुमार चौधरी, वृजेश्वर चौधरी,विनय कुमार झा, अनिल सोनी, सुनील कुमार बमबम, गोपाल ठाकुर, अमित कुमार चौधरी, सत्यनारायण सिंह, सुशील कुमार सुरेखा,नीरज ठाकुर सहित सैंकड़ो ग्रामीण मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!