मौसम अपडेट:19 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट:पटना में छाएंगे बादल;दलसिंहसराय में एक की मौत
पटना.भीषण गर्मी के बीच बिहार का मौसम बदल गया है। बुधवार को पटना समेत प्रदेश के 20 जिलों में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। इस दौरान कई जिलों में धूल भरी आंधी चली। आंधी के दौरान कई जिलों में पेड़ गिर गए।
बक्सर में तेज आंधी-बारिश के दौरान एक पेड़ ई-रिक्शा पर गिर गया। उस वक्त ई-रिक्शा में 6 लोग सवार थे। सभी को मामूली चोटें आई हैं। यहां स्टेशन रोड के पास एक दुकान पर भी एक बड़ा पेड़ गिर गया। वहीं सुपौल जिले के प्रतापगंज क्षेत्र स्थित सुरियारी टेकुना गांव में नारियल पेड़ पर बिजली गिर गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई।मुजफ्फरपुर में बुधवार शाम तेज आंधी और बारिश के दौरान एक विशाल पीपल का पेड़ घर पर गिर पड़ा, जिससे पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, पटना में बारिश के बाद कई इलाकों में जलजमाव की समस्या बन गई।
मौसम विभाग ने आज पूरे प्रदेश में तेज बारिश की संभावना जताई है। 19 जिलों में ऑरेंज, जबकि 19 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में ओले भी गिर सकते हैं। 60Kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है।बक्सर में आंधी-पानी के दौरान बड़ा हादसा टल गया। कलेक्ट्रेट रोड पर तेज हवा के कारण एक पेड़ ई-रिक्शा पर गिर गया। उस वक्त ई-रिक्शा में महिला और पुरुष समेत छह लोग सवार थे। सभी को मामूली चोटें आई हैं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पेड़ हटाकर सभी सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं बक्सर स्टेशन रोड पर भी आंधी के दौरान एक विशाल पेड़ दुकान पर गिर गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।वहीं, रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पेड़ की टहनी गिर गई। उस समय साइडिंग लाइन में एक मालगाड़ी पहले से खड़ी थी और टहनी प्लेटफॉर्म के साथ रेल पहिए पर आ गिरी।बक्सर में आंधी-बारिश के दौरान एक बड़ा पेड़ ई-रिक्शा पर गिर गया। इस घटना में ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घर पर गिरा तार का पेड़ सहित बिजली का पोल,एक की मौत,तीन जख्मी ।
दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम आई भीषण आंधी-पानी ने दलसिंहसराय क्षेत्र में भारी तबाही मचाई.पांड पंचायत के वार्ड संख्या-2 स्थित दास टोल में तेज आंधी के कारण एक तार का पेड़ बिजली पोल समेत घर पर गिर गया. इस दर्दनाक हादसे में घर के अंदर सो रहे 50 वर्षीय घाटो सहनी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक महिला समेत परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए.सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
आज पूरे बिहार में अलर्ट है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में भारी बारिश की संभावना। 50-60Kmph की रफ्तार से हवा चलने और ठनका गिरने की आशंका है.किशनगंज, मधुबनी और सीतामढ़ी जिले में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।पटना में गुरुवार को बादल छाए रहेंगे। साथ ही गरज के साथ तेज बारिश के आसार है। हालांकि बारिश के बाद उमस बनी रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, 3 मई तक प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय रहेंगी। इससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंधी, बारिश और ठनका गिरने की संभावना बनी रहेगी।मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और बारिश होने से तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
