Patna

मौसम अपडेट:बिहार के 19 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट: दक्षिण-मध्य इलाके में गर्मी से राहत नहीं

पटना.बिहार में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। इससे लोग परेशान हैं। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी रविवार को 19 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

अलर्ट वाले जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों तक बिहार के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।वहीं, दक्षिण-मध्य बिहार के जिलों में फिलहाल राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना, गया, रोहतास और बक्सर आदि जिलों में अगले कुछ दिनों तक बारिश के संकेत नहीं हैं। इन जिलों में तापमान 40 डिग्री के आसपास या उससे ऊपर रहने की संभावना है।

 

वहीं, भीषण गर्मी के बीच सुपौल, किशनगंज, मुजफ्फरपुर और मधुबनी में शनिवार की शाम मौसम का मिजाज बदल गया। सुपौल, किशनगंज और मधुबनी में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। मुजफ्फरपुर में बादल छाने के साथ तेज हवा चली। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

 

 

बिहार में मौसम के 2 रूप दिखेंगे

 

बिहार में इन दिनों मौसम के 2 अलग-अलग रूप देखने को मिलेंगे। राज्य के दक्षिण और मध्य हिस्सों में भीषण गर्मी से लोग परेशान होंगे। जबकि उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में बारिश होगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इस दौरान तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!