Samastipur

माइक्रो फाइनेंस कर्मी से लूट मामले के दो बदमाश गिरफ्तार:देसी कट्टा बरामद

समस्तीपुर के बिथान थाना क्षेत्र सुखासन गांव के पास हथियार के बल पर खगड़िया के अलौली के कर्मी सन्नी कुमार से हुए लूट के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान बिथान थाने के सुखासन गांव के रामजपो यादव के बेटे गुड्‌डू कुमार और पुसहो गांव के रामप्रवेश राय के बेटे रोशन कुमार के रूप में की गई है।गिरफ्तार बदमाश के पास के एक देसी कट्‌टा भी बरामद किया गया है। वहीं लूटा गया टैब, मोबाइल, घड़ी, बैग आदि बरामद किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

रोसड़ा के डीएसपी संजय सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि माइक्रो फाइनेंस कर्मी बिथान के सुखासन गांव में मीटिंग के बाद कार्यालय अलौली(खगड़िया) लौट रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।लूट की इस घटना के बाद एसपी ने रोसड़ा के डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। डीएसपी ने बताया कि मानवीय व तकनीकी अनुसंधान के जरिए पुलिस दोनों बदमाश के पास पहुंची।

 

आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

 

दोनों की गिरफ्तार के बाद पूछताछ शुरू की गई, तो दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया। दोनों की निशानदेही पर लूटा गया समान और लूट में प्रयुक्त हथियार को बरामद किया गया है। अब दोनों को जेल भेजा जा रहा है। डीएसपी ने कहा कि गिरफ्तार दोनों बदमाश का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।बता दें कि खगड़या के अलौली में कार्यरत माइक्रो फाइनेंस कर्मी सन्नी कुमार बिथान के सुखासन गांव में मीटिंग कर बाइक से लौट रहे थेय़ इसी दौरान आगे गाछी में बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया था और हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान बदमाशों ने उनपर गोली भी चलाई थी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!