दलसिंहसराय:पॉक्सो मामले में आरोपी गिरफ्तार: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप,जेल
दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के विद्यापतिनगर पुलिस ने पॉक्सो मामले के मुख्य आरोपी अफरोज आलम को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ गलत काम करने की कोशिश का आरोप है।
थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि यह मामला 16 जनवरी 2026 को विद्यापतिनगर थाने में दर्ज किया गया था। आरोपी की पहचान पश्चिमी चंपारण के बेतिया जिले के भोला टोला, थाना चनपटिया क्षेत्र निवासी समसुद्दीन नियाँ के पुत्र अफरोज आलम के रूप में हुई है।पुलिस ने अफरोज आलम को चनपटिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। यह मुकदमा पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी सूरज कुमार, अपर थाना प्रभारी आराधना कुमारी, स्लिम रजा और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की आगे की छानबीन कर रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
