समस्तीपुर का मौसम:कई जिलों में तापमान 42 डिग्री तक जाएगा, अलर्ट जारी
समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से 22-26 अप्रैल 2026 तक के मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार में आसमान साफ एवं मौसम के शुष्क रहने की संभावना है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
जवकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर अगले एक दो दिनों तक लू (गर्म हवा, सामान्य से अधिक तापमान के प्रभाव से) चलने का अनुमान है. औसतन 8 से 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से 22-23 अप्रैल को पछिया हवा तथा उसके बाद पूरवा हवा चल सकती है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 40 से 50 प्रतिशत तथा दोपहर में 10 से 20 प्रतिशत रहने की संभावना है.