पति ने प्रेमी से कराई पत्नी की शादी:वैशाली में आपसी सहमति से हुआ विवाह
वैशाली के जन्दाहा प्रखंड स्थित खोपी पंचायत में मंगलवार को एक अनोखा मामला सामने आया। यहां मुकेश कुमार माझी ने अपनी पत्नी संजू कुमारी की शादी उसके प्रेमी वरुण कुमार माझी से करवा दी। मुकेश और संजू की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। मुकेश महाराष्ट्र में काम करता है।
इसी दौरान संजू का संपर्क फेसबुक के माध्यम से बिटण्टीपुर निवासी वरुण कुमार माझी से हुआ। दोनों के बीच प्रेम संबंध विकसित हो गया। जब परिवार को इस प्रेम संबंध की जानकारी मिली, तो विवाद के बजाय आपसी सहमति से इस मामले को सुलझाया गया।
मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 को बाबा बटेश्वरनाथ मंदिर परिसर में संजू और वरुण का विवाह संपन्न कराया गया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
