PatnaSamastipur

“समस्तीपुर:मिशन एडीईओ,सीडीआर खंगाल रही पुलिस: परीक्षा सेंटर के बाहर से सवालों के जबाव..

समस्तीपुर में बीपीएससी की ओर से आयोजित एईडीओ परीक्षा शहर के आरएसबी इंटर स्कूल काशीपुर व श्रीकृष्णा उच्च विद्यालय जितवारपुर से ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल करने वाले गिरफ्तार दोनों परीक्षार्थियों को जेल भेज दिया गया है।पूछताछ के बाद दोनों ने पुलिस को कई जानकारी दी है। जिसके बाद पुलिस सकते में हैं। पुलिस दोनों युवकों के मोबाइल का सीडीआर खंगाल रही है। जिसे फॉरेंसिंक टीम को भेजा जाएगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इंटरनेट पर सवाल सर्च कर जवाब बताता था

पुलिस सूत्रो का कहना है कि उसे खगड़िया निवासी सूरज कुमार नाम के युवक ने ब्लूटूथ डिवाइस उपलब्ध कराया था और परीक्षा के दौरान सेंटर के बाहर से सवालों के जवाब दे रहा था। सत्यजीत ने पुलिस को बताया कि वह परीक्षा हॉल में सवालों को धीरे-धीरे बोलकर पढ़ता था, जिसे ब्लूटूथ के माध्यम से बाहर मौजूद सूरज सुनता था। इसके बाद वह इंटरनेट पर सवाल सर्च कर जवाब बताता था, जिसे वह कॉपी पर जबाव लिख रहा था।

सत्यजीत के अनुसार उसकी मुलाकात सुरज से बेगूसराय में हुई थी। उसने ही परीक्षा पास कराने की गारंटी ली थी। पांच लाख रुपए में उसकी डिलींग हुई थी। बाहर पान दुकान के पास पुराने मकान में बैठकर वह सवालों का जबाब दे रहा था। सत्यजीत ने बताया कि जब वह पकड़ा गया, तो सूरज वहां से फरार हो गया।

सेंटर के पास लगी सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

पुलिस के अनुसार परीक्षार्थी के इस खुलासे के बाद सूरज कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। खगड़िया और बेगूसराय पुलिस से भी इस मामले में मदद ली जा रही है।सत्यजीत के अंडरवियर से बरामद ब्लूटूथ के रिसिवर डिवाइस पर 49 अंक अंकित है। पुलिस को शक है कि यह नंबरिंग मशीन की संख्या हो सकती है। आशंका है कि जिले में भारी मात्रा में ऐसे ब्लूटूथ मशीन का उपयोग किया गया होगा। हालांकि अब तक सिर्फ दो ही परीक्षार्थी ही पकड़े गए हैं।

सेंटर के बाहर से जबाव दे रहा शिक्षक फरार

श्री कृष्णा उच्च विद्यालय जितवारपुर स्थित परीक्षा केंद्र के कमरा नंबर नंबर-6 से ब्लूटूथ के साथ धराए बनारस के रहने वाले परीक्षार्थी अरविंद कुमार राय ने बताया कि उसे साल्वर गैंग की ओर से यह डिवाइस दी गयी थी। गैंग से जुड़े सदस्यों को उसने पहले दो लाख एडवांस रूपये और मूल प्रमाण पत्र जमा करा लिया था। परीक्षा पास होने पर उसे तीन लाख रुपए और देना था।साल्वर से मुलाकात उसे पटना में हुई थी। जिसके बाद उसने पास कराने की गारंटी दी थी। हालांकि उसका क्या नाम है और वह कहां का रहने वाला है उसे नहीं जानता। इस काम के लिए परीक्षा को कोई मिशन एडीईओ रखा गया था।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है की यह कोई संगठित गिरोह का काम है या नहीं। परीक्षा केंद्रों के आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है। बाहर से जबाव दे रहे व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी है। इसके साथ ही बेगूसराय और खगड़िया पुलिस से मदद ली गई है। इसके साथ परीक्षा में विशेष चौकसी बरती जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!