समस्तीपुर के इशांत व आदित्य बने स्टेट बैडमिंटन के उपविजेता,दिया बधाई
समस्तीपुर के इशांत राज एवं आदित्य कुमार चौधरी बिहार राज्य सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में उपविजेता बने हैं। सीनियर राज्य बैडमिंटन चैंपियनशिप में इन दोनों खिलाड़ियों की जोड़ी ने पहले ही प्रयास में इस मुकाम को प्राप्त किया है। यह जानकारी देते हुए समस्तीपुर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव तरुण कुमार ने बताया कि इशांत राज एवं आदित्य की जोड़ी मंगलवार को बेगूसराय में खेले गये फाइनल में मुजफ्फरपुर के यशवर्धन व सत्यम की जोड़ी से संघर्षपूर्ण मुकाबले में 18-21 एवं 18-21 से पराजित हुये।
इससे पूर्व इशांत एवं आदित्य की जोड़ी ने राज्य के पहली वरीयता प्राप्त पूर्णियां के अभिराज व गर्व शारदा की जोड़ी को उलट-फेर करते हुए 2-1 से पराजित किया। फिर सेमीफाइनल में इशांत व आदित्य की जोड़ी ने भोजपुर के रिषि राज व आशुतोष की जोड़ी को सीधे सेटों में 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था। दोनों छात्रों की सफलता से दूसरे बच्चों में भी खेल के प्रति उत्साह बढ़ेगा।
इशांत एवं आदित्य की इस सफलता पर समस्तीपुर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष पंकज ज्योति, कोच-सह- कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, उपाध्यक्ष एके लाल, केके चांदना, मुकेश कुमार, ललन यादव, संजीत अग्रवाल, संयुक्त सचिव नीलेश कुमार, धनंजय कुमार, सुजीत सिन्हा, अमित गुप्ता, रोहित अग्रवाल, रौशन अग्रवा ल, अंकुश अग्रवाल, हिमांशु चांदना सहित खेलप्रेमियों ने प्रसन्नता जताई है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
