पटना:सरकारी अस्पताल की प्रतिबंधित दवा, इंजेक्शन जब्त:15 लाख रुपए की है दवाएं,1 गिरफ्तार
पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के भगतनगर स्थित एक गोदाम से ड्रग विभाग ने भारी मात्रा में सरकारी अस्पताल की दवाएं बरामद की हैं।इस छापेमारी में 15 लाख रुपये से अधिक मूल्य की दवाएं जब्त की गईं और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने मौके से नशे के कई इंजेक्शन भी बरामद किए हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।पटना ड्रग विभाग के सहायक ड्रग कंट्रोलर चुनेन्द्र महतो ने बताया कि यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी।
उन्होंने यह भी संकेत दिया कि जब्त की गई दवाओं की संख्या में और वृद्धि हो सकती है।विभाग अब इस बात की गहन जांच कर रहा है कि ये सरकारी दवाएं किस अस्पताल से बेची गई थीं और इस रैकेट में कौन-कौन शामिल हैं।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
