Samastipur

समस्तीपुर में खेलों के विकास के लिए सेंटर फॉर एक्सीलेंस:हाउसिंग बोर्ड मैदान में किया गया जगह का चयन

समस्तीपुर,खेलों को बढ़ावा देने और स्थानीय प्रतिभाओं को तराशने के लिए समस्तीपुर में सेंटर फॉर एक्सीलेंस की स्थापना को लेकर कवायद तेज हो गई है। इसके लिए शहर से सटे जितवारपुर हाउसिंग बोर्ड मैदान में बूढीगंडक की ओर से 300 मीटर लंबर और 275 मीटर चौड़ा जगह का चयन कर एक प्रस्ताव सरकार के पास भेजा गया है। सरकार की मंजूरी के साथ ही यहां पर भव्य स्टेडियम का निर्माण होगा। इन केंद्रों में आधुनिक खेल सुविधाओं के साथ-साथ उच्च स्तरीय प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे खिलाड़ी ओलंपिक स्तर के लिए तैयार हो सकें।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

 

समृद्धि यात्रा के दौरान इसी मैदान से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समस्तीपुर में सेंटर फॉर एक्सीलेंस की स्थापना को लेकर घोषणा की थी। सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के माध्यम से एक प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। मंजूरी के बाद डीपीआर बनाने का काम शुरू होगा। जितवारपुर में सेंटर फॉर एक्सीलेंस की स्थापना की सूचना के बाद स्थानीय खिलाड़ियों के बीच खुशी देखी जा रही है।

 

खिलाड़ियों को क्या मिलेगा सुविधा

 

समस्तीपुर के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा और प्रशिक्षण प्रदान कराया जाएगा। इसमें खेल विज्ञान और आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण मिल सके और वह अपनी पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बना सकें। स्थानीय खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय कोचिंग, अत्याधुनिक किट और गंभीर चोट लगने पर 50 हजार रुपए तक की वित्तीय सहायता मिलेगी। जिससे उनकी प्रतिभा को निखारने और राज्य/राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा।

 

खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय खेल परिसर में प्रशिक्षण प्राप्त करने का मौका मिलेगा। खेल किट और उपकरणों के लिए 25,000 रुपए तक का अनुदान मिलेगा। सामान्य चोट पर 10 हजार से 20 हजार रुपए तक की मदद मिलेगी। इसके साथ ही अनुभवी कोचों द्वारा ट्रेनिंग मिलेगी और बड़े आयोजनों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। बिहार सरकार द्वारा खिलाड़ियों के लिए खेल छात्रवृत्ति (Sports Scholarship) शुरू की गई है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है।

 

स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

 

जितवारपुर में खेलों के विकास के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोले जाने का लाभ स्थानीय लोगों को भी मिलेगा। स्टेडियम के बगल पर युवा दुकान आदि खोल कर रोजगार विकसित कर सकेंगे। जिससे इस इलाके में विकास की नई बयार बहेगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!