Dalsinghsarai

दलसिंहसराय स्थित पांडव स्थान को पर्यटन स्थल बनाने सहित अन्य मांगो को लेकर मुख्यमंत्री से मिल सौपा ज्ञापन 

दलसिंहसराय, प्रखंड क्षेत्र के पांड पंचायत में स्थित पांडव स्थान के उत्खनन में मिले अवशेष जो वर्तमान में पटना संग्रहालय की शोभा बढ़ा रहे.यह सभी महाभारतकालीन काल को दर्शाता है.निरीक्षण के बर्षो बाद भी यह स्थल बिहार के पर्यटन के नक़्शे से कोसों दूर है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इसे लेकर सम्राट अशोक कुशवाहा विकास सेवा समिति के डॉ.डीएन सिंह,पांड के मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुशवाहा,लक्ष्मी नारायण प्रसाद, डॉ. अजित कुमार,सुधीर कुशवाहा के द्वारा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर पाड़ में पांडव स्थान को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने का मांग किया. उन्होंने बताया कि पाड़ स्थित पांडव स्थान ऐतिहासिक एवं धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है.इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने से क्षेत्रीय विकास के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे.

 

 

वही अन्य मांगो में #दलसिंहसराय में कुशवाहा समाज के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास बनाने,बाबा अंबेडकर सब्जी मंडी, में किसानों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने, जिसमें पेयजल,शौचालय, छाया (शेड),भंडारण एवं अन्य मूलभूत सुविधा,प्रशिक्षित ग्रामीण चिकित्सकों के समायोजन एवं अप्रशिक्षित चिकित्सकों को प्रशिक्षण देने का मांग किया है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!