Dalsinghsarai

दलसिंहसराय पुलिस ने लाखो रुपय रंगदारी मांगने वाले अपराधी को दबोचा,व्यवसाई का ड्राइवर ही निकला शातिर।

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में हार्डवेयर व्यवसायियों से रंगदारी मांगने वाले अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.एक ही मोबाइल नंबर से 2 लाख एंव 3 लाख रुपये मांग कर धमकी देने वाले दीपक कुमार को घटना में प्रयुक्त मोबाइल और सिम सहित दलसिंहसराय पुलिस ने धर दबोचा.इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया की बीते 20 और 21 अप्रैल को दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के डीह पगड़ा और घाट नवादा में दो अलग-अलग घटनाओं में हार्डवेयर व्यापारियों डीह पगड़ा निवासी सूरज कुमार शर्मा एंव चकनवादा निवासी विवेक कुमार से एक ही मोबाइल नंबर 7320836338 से अज्ञात व्यक्ति ने क्रमशः 3 लाख और 2 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी.पीड़ितों के आवेदन पर थाने में दो अलग-अलग कांड संख्या 209/26 और 211/26 दर्ज किया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने विशेष टीम गठित किया.छापामारी दल ने अनुसंधान करते हुए पीड़ित के कर्मी आरोपी बसड़िया निवासी शंकर महतो के पुत्र दीपक कुमार को उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया.उसके कब्जे से रेडमी का एक एंड्रायड मोबाइल, सैमसंग का टूटा मोबाइल और दो सिम(एक टूटा हुआ) बरामद हुआ है.गिरफ्तार दीपक कुमार व्यवसाई विवेक कुमार के यहाँ काम करते थे. पैसा कि जरूरत होने के कारण उन्होंने यह घटना को अंजाम दिया.

एसडीओ ने बताया कि आरोपी का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. रंगदारी का धंधा चला रहे गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है.

 

 

छापामारी दल में थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम,अपर थानाध्यक्ष संतोष कुमार,पु.अ.नि. रिचा सिंह, स.अ.नि. विपीन कुमार,अधिकारी शेखर कुमार,स.अ.नि. रंजीत कुमार, पी.टी.सी. प्रणय कुमार सिंह और सशस्त्र बल शामिल थे.वही घटना के बाद पुलिस द्वारा त्वरित करवाई से स्थानीय व्यापारी वर्ग ने पुलिस की सराहना की है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!