Dalsinghsarai

आरबी कॉलेज में इंटर्नशिप विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन

दलसिंहसराय, आरबी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. बी. के. चौधरी की अध्यक्षता एवं इंटर्नशिप सेल के समन्वयकों के निर्देशन में स्नातक पांचवें सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए “इंटर्नशिप” विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया.मुख्य वक्ता डॉ. धीरज कुमार पाण्डेय ने विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों को विस्तार से साझा किया और छात्रों को इंटर्नशिप के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इंटर्नशिप सह-समन्वयक डॉ. हरीश सामरिया ने पीपीटी के माध्यम से विभिन्न सरकारी संस्थाओं द्वारा संचालित इंटर्नशिप प्रोग्रामों के बारे में बताया. अंत में सह-समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया.प्रधानाचार्य ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में छात्रों का उत्साहवर्धन किया और इंटर्नशिप के महत्व पर जोर दिया. इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र और शिक्षक उपस्थित थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!