दलसिंहसराय पुलिस ने छापेमारी कर 24 लीटर देसी शराब के साथ 2 तस्कर को किया गिरफ्तार
दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने की दिशा में पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर एलटीएफ की टीम के रामकुमार पासवान के नेतृत्व में
मालपुर चौर इलाके में छापेमारी कर अवैध रूप से तैयार की गई 24 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की.इस कार्रवाई में मौके से दो कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया.जो लंबे समय से इस अवैध धंधे में संलिप्त बताए जा रहे हैं.
थानाध्यक्ष इरशाद अहमद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मालपुर गांव निवासी परमेश्वर सहनी और शंकर कुमार सहनी के रूप में हुई है.दोनों के पास से प्लास्टिक के गैलनों में रखी देसी शराब बरामद की गई.प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि ये लोग स्थानीय स्तर पर शराब बनाकर उसकी आपूर्ति करते थे.पुलिस अब इनके नेटवर्क और अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश में जुट गई है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी,ताकि शराबबंदी कानून का प्रभावी पालन सुनिश्चित किया जा सके.गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया गया.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
