Vaishali

सोनपुर मंडल में व्यापक स्तर पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान, यात्रियों में मची अफरा तफरी 

वैशाली।यात्रियों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोनपुर मंडल में दिनांक 27 अप्रैल 2026 को वाणिज्य विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक श्री अमित सरन के कुशल निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री धीरज कुमार के मार्गदर्शन में संचालित किया गया, जिसमें मंडल की विभिन्न टिकट जांच टीमों ने समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कीं।

 

अभियान के दौरान मंडल के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों एवं ट्रेनों में सघन जांच की गई, जिसमें कुल 3344 मामलों में बिना टिकट एवं अनियमित टिकट से यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा गया। इन मामलों से ₹22,40,330/- का राजस्व जुर्माने के रूप में प्राप्त हुआ, जो अभियान की सफलता को दर्शाता है।

 

इसके अतिरिक्त, चालू माह में अब तक सोनपुर मंडल द्वारा कुल 50,321 मामलों में ₹3,18,61,550/- का राजस्व अर्जित किया गया है, जो टिकट जांच अभियानों की निरंतर प्रभावशीलता एवं प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

 

इसी क्रम में बरौनी जंक्शन पर विशेष मैजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान भी चलाया गया, जिसमें 32 बिना टिकट/अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया तथा ₹12,335/- का जुर्माना वसूला गया।

 

सोनपुर मंडल द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकार के सघन टिकट जांच अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। यात्रियों से अपील की जाती है कि वे वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें एवं रेलवे के नियमों का पालन कर सहयोग प्रदान करें।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!