Dalsinghsarai

आर एल महतो इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में साइकोलॉजी परीक्षण का सफल आयोजन

दलसिंहसराय। स्थानीय आर एल महतो इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में प्रशिक्षु विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं व्यवहारिक कौशल के आकलन हेतु साइकोलॉजी परीक्षण का सफल आयोजन किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस परीक्षण के अंतर्गत मुख्य रूप से कार्ड सॉर्टिंग टेस्ट एवं मिरर ड्राइंग टेस्ट आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों की एकाग्रता, निर्णय क्षमता, समन्वय कौशल तथा मानसिक संतुलन का मूल्यांकन किया गया। इस परीक्षण में महाविद्यालय के अनेक प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें लक्ष्मी गाँधी, सिल्की कुमारी, पुष्पा कुमारी, सरिता कुमारी, सिम्पी कुमारी, अंकिता कुमारी, सृष्टि कुमारी, पूजा कुमारी, प्रतिभा कुमारी, खुशबू कुमारी, दीप्ति राज, काजल कुमारी, अमित कुमार, जुली कुमारी, अंशु प्रिया एवं विकास कुमार सहित अन्य प्रशिक्षुओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा।

 

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे साइकोलॉजी परीक्षणों का उद्देश्य प्रशिक्षुओं में जिम्मेदारी, ईमानदारी एवं विवेकशीलता जैसे गुणों का विकास करना है।

 

 

उन्होंने बताया कि इस प्रकार के परीक्षणों से विद्यार्थियों द्वारा अर्जित ज्ञान, बोध एवं विभिन्न कौशलों का वैज्ञानिक तरीके से मूल्यांकन संभव हो पाता है। वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. निर्मल कुमार चंचल ने अपने संबोधन में कहा कि साइकोलॉजी परीक्षण विद्यार्थियों में सकारात्मक भावनाओं का संचार करता है तथा उन्हें विवेकपूर्ण एवं तार्किक चिंतन की दिशा में प्रेरित करता है। इससे विद्यार्थियों में स्पष्टता, आत्मविश्वास एवं विश्वसनीयता का भी विकास होता है।

 

 

सहायक प्राध्यापक सत्यम ने बताया कि इस प्रकार के अभ्यासों से प्रशिक्षुओं में कार्य के प्रति लगन, निष्ठा एवं अनुशासन की भावना प्रबल होती है। साथ ही, विद्यार्थियों की विभिन्न योग्यताओं एवं व्यक्तिगत गुणों का परीक्षण कर उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया जाता है। इस दौरान महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं सदस्यगण उपस्थित रहे तथा उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!