Patna

6KG गांजा-ब्राउन शुगर के साथ सात तस्कर गिरफ्तार:मोबाइल फोन-कैश भी जब्त

भागलपुर एसएसपी के निर्देश पर औद्योगिक क्षेत्र, बबरगंज और कहलगांव थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर गांजा और ब्राउन शुगर के साथ कुल सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में मादक पदार्थों के साथ नकदी, मोबाइल फोन, बाइक और तस्करी में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए हैं।मामले को लेकर रविवार को SSP प्रमोद कुमार ने प्रेस वार्ता आयोजित कर गिरफ्तारी और बरामदगी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मसारू स्थित कुम्हार टोली में छापेमारी की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सूचना मिली थी कि वहां अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है। मेरे नेतृत्व में गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही तस्करों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सशस्त्र बल की सहायता से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

 

300 रुपये नकद भी जब्त

 

कार्रवाई में 6.120 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। साथ ही एक मोबाइल फोन और 300 रुपये नकद भी जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सबौर के रहने वाले कंचन कुमारी और अमन राज के तौर पर हुई है।दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बबरगंज थाना पुलिस ने भी बड़ी कार्रवाई करते हुए अलीगंज महेशपुर हरिजन टोला में छापेमारी की। यहां से 313.25 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

 

 

तीन मोबाइल फोन-13,300 रुपये नकद जब्त

 

गिरफ्तार आरोपित की पहचान महेशपुर के रहने वाले दिलीप ठाकुर के बेटे अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से तीन मोबाइल फोन, 13,300 रुपये नकद, दो मोटरसाइकिल, दो चार्जर और अन्य सामान जब्त किए हैं।पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। इधर, कहलगांव थाना पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए शिव पार्वती नगर में छापेमारी कर चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 58.028 ग्राम ब्राउन शुगर (डिबिया सहित) बरामद की गई। इसके अलावा 270 नशीली गोलियां, दो मोबाइल फोन, 800 रुपये नकद, एक सिल्वर पेपर, पांच पैकिंग मशीन, एक चिलम और एक टिन बॉक्स भी जब्त किए गए।

 

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बुडू कुमार, गोविंद कुमार दानी, अजय कुमार और राजू कुमार के रूप में हुई है। सभी के खिलाफ संबंधित थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!