Samastipur

समस्तीपुर जेल में हत्या-लूट के बंदी अनशन पर:मेस इंचार्य पर रंगदारी मांगने का आरोप

समस्तीपुर के मंडल कारा में बंद चार बंदी पिछले छह दिनों से अनशन पर हैं। बंदियों ने जेल में मेस इंचार्य पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। शिकायत के बावजूद जेल प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया गया है।सोमवार को पेशी पर आये बंदियों ने अनशन की जानकारी कोर्ट को दी है। बंदियों को कहना है कि वे लोग 9 अप्रैल से जेल में अनशन पर हैं। जिस पर कोर्ट ने उचित कार्रवाई का निर्देश दिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पेशी पर आये बंदियों ने बताया कि जेल के अंदर मेस इंचार्य कुख्यात बदमाश कुमोद ठाकुर जेल प्रशासन की मिली भगत से एक लाख रुपए रंगदारी की मांग कर रहा है। जो बंदी देने में असमर्थ हैं। जिस कारण बंदियों को दूसरे जेल में चालान कर देने की धमकी दी जा रही है।

 

पेशी पर आया बंदी रमेश ठाकुर, वारिसनगर का रहने वाला है, उसने बताया कि उसके अलावा अखिलेश राय, दीपक मुंशी, मो. चांद अनशन पर है। उसने बताया कि अनशन पर रहने के कारण सभी को सेल में बंद कर दिया गया है। मामले को लेकर कोर्ट के साथ ही मानवाधिकार आयोग के पास भी मामले की जानकारी भेजी गई है। जेल में अनशन पर रहने की जानकारी जब परिवार के लोगों को मिली तो कोर्ट में मिलने के लिए पहुंचे थे। यहां बता दें कि अनशन पर बैठे सभी बंदी हत्या, लूट जैसे संगीन मामलों के आरोपी हैं।

 

जेल अधीक्षक प्रशांत ओझा ने बताया कि बंदियों के की ओर से अनशन की जानकारी आधिकारिक रूप से उन्हें नहीं दी गई है। सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें भी जानकारी मिली है, तो दो दिनों से बंदियो का सुगर और वीपी की जांच कराई जा रही है। ये अब-तक नार्मल है। आम बंदियों की तरह ही इन लोगों को भी भोजन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी बंदी गंभीर आरोपों में जेल के अंदर बंद है। रंगदारी मांगने का कोई भी सबूत उन लागों ने उपलब्ध नहीं कराया है। पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!