Patna

विवाहिता की दहेज के लिए हत्या का आरोप:4 ससुराल वालों पर केस,बच्ची भी लापता

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का मामला सामने आया है। मृतका की मां ने पति समेत चार ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।ग्राम देसरी निवासी सीता देवी ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी मोना कुमारी (26) की शादी 13 दिसंबर 2023 को हुई थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

शादी के कुछ माह बाद से ही ससुराल वाले चार पहिया वाहन और सोने की सिकड़ी की मांग करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर मोना को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

 

 

 

डेढ़ वर्षीय पुत्री का भी कोई पता नहीं चल सका

पीड़ित मां के अनुसार, मोना डेढ़ माह से मायके में रह रही थी और पिछले शुक्रवार को ही ससुराल गई थी। 16 अप्रैल की सुबह ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी कि रात में मोना की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया गया है।जब मां ससुराल पहुंची, तो घर में ताला लगा था और सभी आरोपी फरार थे। मृतका की डेढ़ वर्षीय पुत्री का भी कोई पता नहीं चल सका है।

 

मोना के चचेरे भाई ने बताया कि 15 अप्रैल की रात करीब 12 बजे मोना ने अपने भाई को एक मैसेज भेजा था, लेकिन वह सो जाने के कारण उसे देख नहीं पाया। बाद में आरोपियों ने वह मैसेज डिलीट कर दिया।

 

सूचना मिलने पर पुलिस ने घर का ताला तोड़कर निरीक्षण किया, लेकिन अंदर सब सामान्य मिला। पीड़ित मां ने प्रशासन से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने और शव की खोज कराने की मांग की है।बिदुपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!