दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर बैग से विदेशी शराब बरामद की गई
दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-02 स्थित पार्किंग एरिया से एक लावारिस बैग से विदेशी शराब बरामद की गई। नियमित जांच के दौरान पुलिस को एक काले रंग का पिट्ठू बैग संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। तलाशी लेने पर बैग के अंदर शराब के कुल 18 कैन बरामद किए गए। करीब 9 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है।
रेल थाना समस्तीपुर थानाध्यक्ष बीरबल कुमार राय ने बताया कि बरामद शराब को विधिवत जब्त कर लिया गया है तथा मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि उक्त लावारिस बैग वहां किसके द्वारा छोड़ा गया था।