Patna

“लोको पायलट की पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान:सुसाइड नोट में लिखा पति व परिवार हीरा..

पटना.गया जंक्शन पर कार्यरत लोको पायलट मनीष कुमार की पत्नी शिवानी कुमारी (29) ने खुदकुशी कर ली। डेल्हा थाने की पुलिस ने कमरे के पंखे से लटका शव बरामद किया और पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दी। कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, इसमें मौत के पीछे किसी को दोषी नहीं बताया गया है। घटना को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना डेल्हा के खरखुरा भलुआही मोहल्ले की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटनास्थल पर रहे मृतका के पति मनीष कुमार ने बताया कि वे शनिवार की रात करीब 12 बजे ड्यूटी से लौटे थे। कमरा अंदर से बंद रहने पर दरवाजा खटखटाने व आवाज देने पर भी नहीं खुला, तो अनहोनी की आशंका हुई। किसी तरह झांककर कमरे में देखा, तो उसके होश उड़ गए।

पत्नी कमरे में पंखा के सहारे फंदे से लटकी थी। बताया कि इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डेल्हा थाने की पुलिस वहां पहुंची और हालात का जायजा ली। घटना की जानकारी मायके वालों को दी गई। इसके बाद रविवार की सुबह मायके वाले व एफएसएल टीम के आने पर कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया गया।
सुसाइड नोट में किसी को दोषी नहीं ठहराया: मेरे पति हीरा हैं, बहन-बहनोई व परिवार के सारे लोग हीरा हैं। हम किसी को जोड़ नहीं पा रहे थे। मेरी मौत के पीछे किसी का कोई दोष नहीं है। यह वक्तव्य कमरे से बरामद सुसाइड नोट में लिख हुआ है।थानाध्यक्ष डेल्हा, देवराज इंद्र ने कहा है कि सुसाइड नोट मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

शेखपुरा के हैं दोनों, दो साल पहले हुई थी शादी
लोको पायलट मनीष कुमार शेखपुरा के अरियारी ब्लॉक के रहने वाले हैं। वहीं उनकी पत्नी भी शेखपुरा खांड पर की रहने वाली थी। बताया गया कि दो साल पहले मनीष की शादी शिवानी से हुई थी। गया में पोस्टिंग रहने के कारण दोनों पति-पत्नी डेल्हा के खरखुरा भलुआही में किराये के मकान में रह रहे थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!