Samastipur

“अवैध भंडारण:समस्तीपुर में मकान से बरामद किए 19 LPG सिलेंड

समस्तीपुर में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए चलाए गए अभियान के तहत एक मकान से खाली और भरे हुए कुल 19 सिलेंडर बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई.जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देश पर अवैध भंडारण और अनियमितताओं के विरुद्ध यह अभियान 20 अप्रैल 2026 को पटोरी क्षेत्र में चलाया गया। अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में पटोरी के अंबेडकर चौक स्थित एक मकान पर छापा मारा गया। यह मकान विशेश्वरी गैस एजेंसी से संबंधित बताया जा रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जांच के दौरान, बीपीसीएल, आईओसीएल और एचपीसीएल जैसी विभिन्न कंपनियों के 14.2 किलोग्राम वाले खाली और भरे सिलेंडर मिले। इसके अलावा, 19 किलोग्राम और 5 किलोग्राम के सिलेंडर भी बरामद हुए।

यह पूरी कार्रवाई स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में की गई और बरामद सामग्री का विधिवत सूचीकरण किया गया। बताया गया है कि इस गैस एजेंसी का संचालन विनय कुमार द्वारा किया जा रहा था। पटोरी अनुमंडल पदाधिकारी और जिला आपूर्ति पदाधिकारी के नेतृत्व में यह जांच की गई।

जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को गैस एजेंसी से आवश्यक अभिलेख मांगने और उनकी जांच करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने अवैध भंडारण और नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।उन्होंने यह भी बताया कि जिले में गैस, पेट्रोल और डीजल की कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा। किसी भी स्थान से कालाबाजारी की सूचना मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!