Samastipur

समस्तीपुर:काली मंदिर से मूर्ति और मुकुट की चोरी :दान पेटी तोड़कर रुपए भी निकाला

समस्तीपुर शहर में काली मंदिर में चोरी हुई है। चोरों ने मां काली की प्रतिमा से चांदी के मुकुट और जेवरात की चोरी कर ली। इसके अलावा गर्भ गृह में रखा दान पेटी से रुपए भी निकाल लिया। दो मूर्ति भी साथ ले गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। घटना नगर थाना क्षेत्र की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पुजारी बसंत कुमार झा ने बताया कि थानेश्वर स्थान रेलवे ब्रिज के नीचे स्थित मंदिर में शुक्रवार शाम को आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। रात करीब 9:30 बजे मंदिर का पट बंद कर अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। ‌सुबह जब पहुंचा तो देखा कि पट खुला हुआ है। माता के सिर पर विराजमान चांदी की मुकुट भी गायब है, जिसकी कीमत करीब 50 हजार है। एक सप्ताह से दान पेटी नहीं खुला था, जिस कारण पैसों की गिनती नहीं हो पाई थी।

 

सीसीटीवी फुटेज साफ दिख रहा है कि रात 2:10 बजे एक चोर ग्रिल हटाकर मंदिर के अंदर प्रवेश करता है। मुंह पर गमछा बांध रखा था। जींस और ब्लू रंग का ब्लेजर पहना हुआ था। पहले इधर-उधर देखता है फिर मुकुट, कान की बाली और गले से हार निकाल लेता है। इसके बाद दान पेटी से पैसा निकाल लेता है। एक युवक मंदिर से बाहर इधर-उधर चहल कदमी करता हुआ नजर आ रहा है।

 

वहीं, इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि मंदिर के पुजारी बसंत कुमार झा के बयान पर अज्ञात चोर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है, जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!